दिनांक: 14 सितंबर 2026
स्थान: कॉन्फ्रेंसरूम, जी.जे.आई.एम.टी. परिसर
जी.जे.आई.एम.टी. (GJIMT) में सांस्कृतिक समिति के संयोजन में हिंदी दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संचार, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की भाषा के रूप में हिंदी के महत्व को बढ़ावा देना था । समारोह के दौरान शिक्षा, रोजगार और दैनिक बोलचाल में हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया, जिससे छात्रों को आत्मविश्वास के साथ हिंदी भाषा का उपयोग करने और इसके प्रति सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा मिली।
समारोह के अंतर्गत “क्या हिंदी रोज़गार की भाषा बन सकती है?” विषय पर एक हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई । इसमें 12 से अधिक विद्यार्थियों ने भागलिया और शिक्षा, रोजगार, व्यावसायिक संचार तथा समाज में हिंदी की भूमिका पर अपने विचार एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत किए ।इस प्रतियोगिता ने छात्रों को अपनी लेखन, विश्लेषणात्मक और संचार क्षमताओं को निखारने के साथ-साथ अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया ।
प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अंजलि (BCA V A) ने प्रथम स्थान और अनूप (BCA III) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । वहीं, विक्टर (BCA V) को उनकी गहरी रुचि और उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए सांत्वना प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया ।
इस आयोजन ने छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और संचार कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और रुचि को सफलता पूर्वक बढ़ावा दिया ।





